पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोविड-19 से बचाव को लेकर एक और जहां पुलिस प्रशासन लॉक डाउन के अनुपालन करवाने के लिए दिन रात जुटी है तो वही आम...
पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोविड-19 से बचाव को लेकर एक और जहां पुलिस प्रशासन लॉक डाउन के अनुपालन करवाने के लिए दिन रात जुटी है तो वही आम लोग प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। क्यूंकि ऐसा ही एक दृश्य पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर दिख रहा है, जहां अक्षय तृतीया के मौके पर घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गयी।
इस मौके पर लोगो ने प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर भीड़ लगाकर जहाँ गंगा में स्नान किया तो वही दूसरी ओर घाटों पर लोग क्रिकेट खेलते भी देखे गए।

इस दौरान लोगो ने कोविड-19 से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई।



