पटना (न्यूज सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण आ...
पटना (न्यूज सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे एक छोटी सी पहल कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण आदि का कार्य किया जा रहा है।
वही दूसरी ओर पार्टी के तरफ से बिहार के बाहर लॉक डाउन फंसे हुए छात्रों के बीच हर संभव मदद पहुंचाई जा रही हैं। आज का वितरण पार्टी कार्यकर्ता उत्तम सिंह के नेतृत्व में पटना के विभिन्न स्थानों जैसे कदमकुआँ, दिनकर गोलंबर, बुद्धा कॉलोनी, मंदिरी नाला पर, सालिमपुर अहरा, यारपुर, मीठापुर, पटना जंक्शन आदि जगहों पर जाकर 550 लोगों के बीच बिरयानी वितरण किया।

मौके पर उत्तम सिंह ने कहा कि आदर्श जनता दल परिवार की ओर से बिहार के फंसे छात्रों को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर उनकी मदद की गई और जरूरामन्दों के बीच हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। साथ ही मौके पर लोगों के बीच जाकर कोविड-19 जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। वितरण कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता नितेश कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित कुमार, विजय पासवान आदि ने अपना अहम योगदान दिया है।



