पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। नून के चौराहा स्थित शीशे की शिपहर में सन्नी गुप्ता की दिनदहाड़े हुए हत्या के आड़ में पटना सिटी में अमन-चैन और आपसी स...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। नून के चौराहा स्थित शीशे की शिपहर में सन्नी गुप्ता की दिनदहाड़े हुए हत्या के आड़ में पटना सिटी में अमन-चैन और आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से अपराधी मोहम्मद आदिल ने पूर्व पार्षद बलराम चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से पार्षदों और समाजसेवियों ने कड़ी निंदा की है।
वार्ड 60 की निगम पार्षद शोभा देवी ने कहा है कि हमारे पति पर पूर्व में भी कई बार जान से मारने एवं हमारे आवास पर गोलीबारी घटना हो चुकी है। हमेशा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले के खिलाफ हमारे पति व पूर्व पार्षद हमेशा से आवाज उठाते रहे हैं, जनहित के सवालों पर भी हमेशा आवाज बुलंद करते आए हैं। स्वर्गीय सन्नी गुप्ता की हत्या के विरोध में अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण इस तरह की अपराधियों ने फेसबुक के माध्यम से धमकी देने का काम किया।
ऐसी घटना की घोर निंदा करते हुए बिहार के डीजीपी से सुरक्षा की मांग समाजसेवी मोहम्मद जावेद, उपमहापौर मीरा देवी, निगम पार्षद तरुणा राय, सुनीता देवी, पूर्व प्रत्याशी संतोष मेहता, उप महापौर विनय कुमार पप्पू, निगम पार्षद आपदा कुरेशी, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, रजनीश कुमार राय, अजीत सिंह कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, देव रतन प्रसाद, राम नारायण सिंह, पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी, समाजसेवी इबरार अहमद रजा, संजय अलबेला, भूषण माली आदि कई सामाजिक संगठनों ने भी कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा की मांग की है।



