Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान बिहार वासियो से किया अपील, कोरोना से भयभीत न हो

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने हेतु आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कॉलेज...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने हेतु आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कॉलेज प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने इस संबंध में कई दिशा-निर्देश भी दिए।





स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक करते हुए




मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि कोरोना को लेकर सुबह के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इस महामारी को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को संसाधनों से लैस कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना से पीड़ित एक भी मरीज नहीं पाया गया है। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बेडो की संख्या बढ़ाए जाने की बात भी कहा है। वही सैनिटाइजर और मास्क की कमी के संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस तरह की कोई बात नहीं है। जिन्हें मास्क की जरूरत हो या फिर जिन्हें चिकित्सकों द्वारा मास्क पहने की सलाह दी गई हो, वे लोग ही मास्क का प्रयोग करें। वही मौके पर बिहार वासियों से अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि उन्हें कोरोना जैसी बीमारी से भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now