Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : चोरों ने गैस गोदाम का ताला तोड़कर 68 सिलिंडर चुराया, घटना सीसीटीवी में कैद

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा में सुनिस्का इंडियन गैस गोदाम में नकाबपोश चोरो ने चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा में सुनिस्का इंडियन गैस गोदाम में नकाबपोश चोरो ने चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया है।





घटना सीसीटीवी में हुआ कैद




घटना के संबंध में बताया जाता है कि नकाबपोश पांच चोरो ने सुनिस्का इंडियन गैस गोदाम का ताला काटकर 68 पीस घरेलू गैस सिलिंडर को चुरा कर ले गए। हालांकि चोरी की पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। वही गैस गोदाम मालिक ने चोरी होने की सूचना बाइपास थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। साथ ही साथ चोरों को पकड़ने के लिए गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुए फुटेज को भी पुलिस तलाश रही हैं। आपको बता दे की गैस गोदाम से 100 मीटर की दूरी पर ही बाइपास थाना है, फिर भी चोरों का गैंग पुलिस को ठेंगा दिखा कर चोरी की घटना की अंजाम दिया है। हालांकि इस गोदाम में बीते एक साल के भीतर ये तीसरी बार चोरी की घटना हुई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now