Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महिला सशक्तिकरण मामले में बिहार मॉडल सर्वश्रेष्ठ है : राजीव रंजन प्रसाद

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम...


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कामकाज पूरे देश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहे हैं। पंचायतीराज संस्थाओं और शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत आरक्षण समेत सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्होंने बिहार की आधी आबादी को उसके हिस्से का सम्मान और अधिकार दे दिया है।






https://youtu.be/RAfOFHVIy78




साथ ही श्री प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के चैतरफा प्रयास किए हैं। आज बिहार की महिलाएं आगे बढ़कर पुरुषों के कन्धे से कन्धा मिलाकर घर और समाज का नेतृत्व कर रही हैं। नीतीश जी द्वारा उठाए गए इन क्रांतिकारी कदमों का अब देश के दूसरे राज्य भी अनुकरण कर रहे हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई साइकिल योजना तो उनका अद्भुत प्रयोग कहा जाता है। पीजी तक उनके लिए निशुल्क शिक्षा का निर्णय भी मील का पत्थर बना।









श्री प्रसाद ने कहा कि इसी प्रकार, महिलाओं के नाम संपत्ति निबन्धन में कर की छूट देने से आज देशभर में बिहार की महिलाएं सर्वाधिक सम्पत्तिवान हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू करके नीतीश जी ने महिलाओं से किया अपना वायदा निभाया है। इसके कारण बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर की महिलाएं श्री नीतीश कुमार की प्रशंसक हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now