Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : महावीर घाट पर गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबे, तीन को बचाया व एक की मौत

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना अंतर्गत महावीर घाट पर आज गंगा स्नान करने के क्रम में चार युवक डूब गए। हालांकि गंगा में डूबते युवकों को द...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना अंतर्गत महावीर घाट पर आज गंगा स्नान करने के क्रम में चार युवक डूब गए। हालांकि गंगा में डूबते युवकों को देख वहां पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन युवक को सकुशल बचा लिया। जबकि एक युवक की मौत हो गयी।









हालांकि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने आलमगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गंगा में सर्च अभियान चलाकर नीरज उर्फ छोटू के शव को बरामद किया। वही बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही मृतक नीरज उर्फ छोटू अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के रहने वाला है।





महावीर घाट पर राहत कार्य मे लगे एसडीआरएफ की टीम




मौके पर मौजूद दरोगा रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक नीरज अपने तीन दोस्तों के साथ महावीर घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आया था। परंतु गंगा की गहराई की अनुमान नही लग पाने से सभी युवक एक साथ डूबने लगे। जिस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए तीन युवक को बचा लिया जबकि एक युवक नीरज उर्फ छोटू की डूब कर मौत हो गयी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now