पटना सिटी (न्यूज सिटी) । दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक गांव के पास बेलगाम ट्रक ने एक महिला को रौद डाला। घायल अवस्था में महिला को ईलाज क...
पटना सिटी (न्यूज सिटी) । दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक गांव के पास बेलगाम ट्रक ने एक महिला को रौद डाला। घायल अवस्था में महिला को ईलाज के लिए एनएमसीएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई । जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिमली सहदरा निवासी नंदू महतो की पत्नी 50 वर्षीय सरस्वती देवी नत्थाचक स्थित अपने खेत से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच नत्थाचक के पास फतुहा की ओर से आ रही बेलगाम ट्रक ने महिला को रौद दिया। घटना में एक महिला भी घायल हो गई। उसका ईलाज एनएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दीदारगंज पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक और खलासी की तलाश कर रही है।



