पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के सिन्धुआटोली में मंगलवार को टॉयज बॉयज क्लब के बैनर तले माँ भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के सिन्धुआटोली में मंगलवार को टॉयज बॉयज क्लब के बैनर तले माँ भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गायक राहुल सम्राट ने किया। वही मौके पर गायक पंकज सिन्हा, सीमा पांडेय, सोनू पांडेय, शिखा पांडेय ने भक्ति गाना व भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। मौके पर उपस्थित दर्शको ने भक्ति गानों को सुनकर खूब आनंदित हुए।

कार्यक्रम में पंकज सिन्हा ने " भक्ति गाना चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया हैं" आदि विभिन्न गानों की पेशकश की। वही कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने अपनी कला का रौशनी बिखेर कर लोगों को झुमाया- नचाया। मौके पर रिंकू केशरी, रोहित केशरी, बासु कुमार, राजेश सिंह, राजकिशोर केशरी, कुणाल कुमार, संतोष केशरी सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सहभागी बन अपना योगदान दिया।



