Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ट्रक के चपेट में आने एक बाइक सवार की मौत व एक बच्ची घायल, ट्रक संग चालक फरार

पटना (न्यूज सिटी)। एनएच 30 पर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रक ने एक शख्स को कुचल दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्ची को परी...


पटना (न्यूज सिटी)। एनएच 30 पर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रक ने एक शख्स को कुचल दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्ची को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर सवार होकर एनएच 30 के बाइपास से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक चला रहा युवक ट्रक के चपेट में आ गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। हालांकि इस घटना में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना के फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना में शामिल ट्रक हादसे के बाद अनीसाबाद की तरफ भाग गया। वही पुलिस ने कहा कि ट्रक को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। मृतक की पहचान संपतचक के गोसाईं मठ निवासी के रूप में हुई है।






https://youtu.be/QjSamVOFxxc

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now