पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज खाजेकलां स्थित महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, उर्दू विद्यालय समेत कई विद्यालयों में एडिशनल एसडीओ चांदनी कुमारी ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज खाजेकलां स्थित महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, उर्दू विद्यालय समेत कई विद्यालयों में एडिशनल एसडीओ चांदनी कुमारी ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय के पठन पाठन व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना की जांच की। इस दौरान एडिशनल एसडीओ ने पठन पाठन व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित कई जानकारियां हासिल की। साथ ही औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में भारी अनियमितता पाई गई। वहीं विद्यालय से कई नियमित शिक्षक अटेंडेंस बनाकर विद्यालय से गायब पाए गए तो वहीं कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना ठप पाया गया।

जांच के दौरान उपस्थित उर्दू मध्य विद्यालय की छात्रा सानिया प्रवीण ने एडिशनल एसडीओ को बताया कि 17 फरवरी से नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप है। साथ ही कहा की शिक्षक विद्यालय में आते तो जरूर हैं लेकिन उनके द्वारा पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसडीओ से पूछे जाने पर कहीं कि विद्यालय में अनियमितता हो रही है और दोषी शिक्षकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



