पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज आलमगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में होली ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज आलमगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील किया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मौके पर थानाध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति समाज मे शांति व्यवस्था भंग करने का कोशिश करेगा उसे किसी भी हाल में नही बक्शा जाएगा। वही बैठक में समिति के सदस्य चुन्नू चंद्रवंशी, मो कलमुद्दीन, अजित सिंह कुशवाहा, मो नेयाज अहमद, मिथिलेश कुमार, साहिल अहमद हाशमी, मो आजम, मुकेश ठाकुर, श्रवण कुमार मेहता, दिव्य सुंदरम, सुग्गन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।




