Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, एक मार्च से रद्द हुई ट्रेनों का परिचालन शुरू

पटना (न्यूज़ सिटी)। होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों और सप्ताहिक...


पटना (न्यूज़ सिटी)। होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों और सप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों को तकनीकी कारणों के कारण रद्द किया था। जो उसे पुनः एक मार्च से चलाने का निर्णय ली है, जिसके लिए हरी झंडी दिखा दी गयी है। इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पटना से दिल्ली के बीच संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समय 16 जोड़ी रद्द की गई ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। जिसका परिचालन 1 मार्च से शुरू हो जाएगा। साथ ही बताया कि इन ट्रेनों को कुहासे की वजह से परिचालन में हो रही देरी को देखते हुए पहले 29 फरवरी तक रद्द किया गया था ताकि ट्रेनों को सही समय पर चलाया जा सके। वही बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई थी। इसके बाद रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए व्रत के लिए ट्रेन को पुनः परिचालन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




आप भी जान ले रेलवे द्वारा एक मार्च से फिर से चलायी जाने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार हैं--- ट्रेन संख्या 13151/52 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12327/28 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13413/13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 13414/13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, 12988/87 अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12393/94 राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली संपूर्ण क्रांति, 12561/62 जय नगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी, 12557/58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, 15211/12 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, 13005/06 हावड़ा-अमृतसर हावड़ा मेल, 12505/06 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस, 12873/74 हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती, 22857/58 संतरागाछी-आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट, 14524/23 अंबाला-बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ, 14006/05 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 14618/17 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 13119/20 सियालदह-आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस शामिल है। 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now