पटना (न्यूज सिटी)। आरा - मोहनियां सड़क को फोर लेन में बनाने की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने टेंडर...
पटना (न्यूज सिटी)। आरा - मोहनियां सड़क को फोर लेन में बनाने की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने टेंडर भी कर दिया है। सड़क निर्माण कार्य को जल्द निर्माण करने के लिए दो भाग में टेंडर किया गया हैं। टेंडर का पहला भाग पररिया से आरा और दूसरा भाग पररिया से मोहनियां तक के लिए किया गया हैं। आपको बता दे कि 125 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 45 मीटर चौड़ाई में जमीन को अधिग्रहण किया जा चुका हैं। हालांकि इस सड़क के निर्माण में सरकार को लगभग 17 सौ करोड़ रुपये की खर्च आएगी। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके निर्माण से लोगो को इस दूरी को तय करने में मात्र डेढ़ घंटे का समय लगेगा।



