Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाल-बच्चे व परिवारजनों के साथ नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विगत 11 दिनों से अनिश्...


बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विगत 11 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वही बिहार सरकार के द्वारा इनके मांगों के प्रति कोई रवैया अख्तियार न किए जाने से नाराज होकर के बिहटा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने अपने परिवारजनों एवं छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैठकर अपनी मांगों के लिए धरना स्थल पर बैठे हैं। मौके पर उपस्थित बच्चों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे जिसमे लिखा था कि नियोजित शिक्षकों को सामान काम तो सामान वेतनमान देना होगा, राज्य कर्मी का दर्जा देना होगा। साथ ही मौके पर विभिन्न नारेबाजी कर रहे बच्चे एवं परिवारजनों के साथ शिक्षकों ने अपनी पीड़ा को प्रदर्शन किया।









हड़ताल के 11 दिन बिहटा बीआरसी में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता कामेश्वर यादव ने आकर के नियोजित शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया एवं कहा कि हमारी पार्टी नियोजित शिक्षकों के साथ हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। अगर वर्तमान सरकार के द्वारा समान कार्य समान वेतन नहीं दिया जाता है तो हम अपने मेनिफेस्टो में इसको शामिल करवाएंगे। हमारे नेता चिराग पासवान ने भी आश्वासन दिया है कि बिहार के नियोजित शिक्षकों की मांग वाजिब है और इसको लोक जनशक्ति पार्टी उठाएगी और माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगी। धरना कार्यक्रम में उपस्थित परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने में पैसे का रोना रो रही है तो बिहार के नियोजित शिक्षक अपने वेतन से भी वेतन कम करने को तैयार है। सरकार विधायक और मंत्रियों के वेतन में भी कटौती करे। बिहार सरकार वेतन वृद्धि न करे, ये भी मंजूर हैं। लेकिन राज्यकर्मी का दर्जा दे इसमें तो आर्थिक रोना नही न होगा। आज के कार्यक्रम में पंकज पाठक, जयकांत धीरज, विजय यादव, लालबाबू वियोगी, विष्णु, मो फहीम, विनय, उदय, अखिलेश, अरविंद, दिलीप अर्चना, स्वेता, रिंकू, सुस्मिता, संध्या, अर्चना रोशनी, दीपिका गोपाल, देवलगन, राजू आदि उपस्थित थे।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now