नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने बाजार में चेचौल मोड़ के पिस्तौल लहराते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चेचौल निवा...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने बाजार में चेचौल मोड़ के पिस्तौल लहराते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चेचौल निवासी शम्भू सिंह का पुत्र अंजिश कुमार के रूप में हुई है।इस मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक बताया कि शाम को लगभग 8 बजे सूचना मिली कि एक स्कूटी पर सवार दो बदमाश पड़ाव के पास पिस्तौल लहराते जा रहे है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशो का पीछा करने लगी। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश स्कूटी छोड़ भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर चेचौल निवासी अंजिश कुमार को पकड़ा जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने वाले एक अपराधी की पहचान हो गई है। बदमाश के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है। पहचान किये गए बदमाश की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। भागने वाले बदमाश की पहचान नौबतपुर के राजेश कुमार के पुत्र शुभम कुमार के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बदमाश बाजार में किसी घटना को अंजाम देने आये थे। पुलिस गिरफ्तार अंजिश को पुलिस हिरासत में जेल कोर्ट भेज दिया।



