पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप गुरुवार के देर रात बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप गुरुवार के देर रात बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा अगमकुआं थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही स्थानीय अगमकुआं पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान बांका जिला निवासी यशवंत कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि यशवंत कुमार अपने मित्र अश्वनी पांडे के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ से पटना आ रहे थे, इसी दौरान बड़ी पहाड़ी के पास पीछे से आती एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे अश्वनी पांडे मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक यशवंत कुमार का हाल ही में जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारी के पद पर चयन हो गया था और वह उसी काम के सिलसिले में पटना आ रहे थे। हालांकि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।




