Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, केंद्रों पर सुरक्षा के हुए पुख्ता इंतजाम

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। आज से 25 फरवरी तक च...


पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। आज से 25 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में पटना सिटी में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिसमे लड़के के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए है तो वही लड़कियों के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। साथ ही बता दे कि पटना सिटी में 11 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे है। पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसको लेकर बोर्ड द्वारा सभी केन्द्रो पर वीडियो फोटो ग्राफी की भी कराई जा रही है। साथ ही छात्रों को जूता के बजाय चप्पल पहन कर परीक्षा केंद्र आने की आदेश जारी किया है। छात्र भी आदेश का पालन कर रहे है, पर कुछ छात्र जुता पहन कर भी परीक्षा केंद्र पर आये है। जिन्हे परीक्षा हाल के बाहर में जूता खोल कर जाने को कहा गया। वही पुलिस भी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की निगरानी रख रहे है और किस तरह का चिट पुर्जा न ले जाने की सलाह दे रहे है।





परीक्षा केंद्र पर जांच करते पुलिस कर्मी

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now