Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : आपसी विवाद में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल, आरोपी फरार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के शाह की इमली मोहल्ले में आपसी विवाद में अपराधियों ने एक युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर द...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के शाह की इमली मोहल्ले में आपसी विवाद में अपराधियों ने एक युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया हैं। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती हैं। घायल युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के बाघ कालू खान मोहल्ला निवासी मो• अजगर के रूप में हुई हैं।





घायल युवक




घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल युवक नून के चौराहे इलाके से अपने घर बाघ कालू खान की तरफ लौट रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने शाह की इमली मोहल्ले के पास मारपीट कर उसके पैर पर गोली मार दी। जिससे वह मौके पर घायल हो गया। वही घायल युवक ने पुलिस को बताया कि अपराधियों के साथ कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद का बदला लेने के लिए अपराधियों ने हमारे ऊपर गोली चला दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पटना सिटी के एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं, जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घायल युवक द्वारा बताए गए अपराधियों के पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now