पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आज सनातन धर्म सभा के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन...
पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आज सनातन धर्म सभा के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पेंटिंग प्रतियोगिता, जाम सेशन तथा सोनु डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार, रशमि शुक्ला, माधुरी लहरी और अन्य शिक्षकों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।



