Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राज्य में 27 नए मेडिकल कालेज की मिलेगी सौगात : राजीव रंजन

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बजट को पर्यावरण एवं विकास के संतुलन का मार्ग प्रशस्त करने वाला कदम एवं समाज के सभी वर...






पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बजट को पर्यावरण एवं विकास के संतुलन का मार्ग प्रशस्त करने वाला कदम एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में एक ईमानदार प्रयास बताया है।





श्री प्रसाद ने कहा कि पन्द्रहवीं वित्त आयोग की अनुशंसाओं को इस बजट में स्वीकार करने से बिहार को केंद्रीय करों में पंद्रह हजार करोड़ की राशि की वृद्धि का लाभ होगा। वहीं राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के एक कार्यक्रम हर घर नल जल को राष्ट्रीय स्तर पर जल जीवन मिशन के जरिए 2024 तक पूरे देश में लागू करने का निश्चय इस बजट में है, जिसको बिहार में साठ फीसदी तक पूरा किया जा चुका है।इस प्रकार एक बार फिर नीतीश जी के विजन को राष्ट्र ने स्वीकारा है।





श्री प्रसाद ने कहा कि देश के अन्नदाताओं अर्थात किसानों को भरपूर लाभ इस बजट से मिलने की सम्भावना है। वहीं सौर ऊर्जा के अधिकतम प्रयोग का संकल्प कृषि एवं अन्य कार्यों के लिए परम्परागत ऊर्जा श्रोतों पर निर्भरता कम करेगा। जिससे पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी का संतुलन बेहतर तरीको से रखा जा सकेगा। साथ ही कहा कि राज्य को नए 27 मेडिकल कालेज मिलेंगे। क्योंकि हर जिले में एक मेडिकल कालेज अर्थात 38 जिले के लिए 38 कालेज खुलेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now