मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। इस वक्त मुजफ्फरपुर के बैरिया पुलिस लाइन से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक जवान ने रविवार की सुबह करीब 09 बजे एके-47 से ग...
मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। इस वक्त मुजफ्फरपुर के बैरिया पुलिस लाइन से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक जवान ने रविवार की सुबह करीब 09 बजे एके-47 से गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। वही गोली लगते ही जवान की मौत मौके पर हो गयी। वही घटना की सूचना पाते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेजा है।
जानकारी के अनुसार जवान पवन कुमार सिंह बैरिया पुलिस लाइन स्थित डीएसपी पूर्वी अमितेश कुमार के आवास पर सुरक्षा गार्ड के तौर पर ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान उसने खुद को AK-47 से गोली मार कर खुदकुशी कर लिया। हालांकि जवान को 06 गोली लगी है। वही गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे पुलिस लाइन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। फिलहाल मौके पहुंचे अधिकारी जवान के खुदकुशी करने के कारणों का पता करने में जुटी है।



