Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप हो बूथो पर भागीदारी : सीपी सिन्हा

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू महानगर के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष व सचिवों का सम्मेलन स्थानीय पीपुल्स कॉपरेटिव पार्क में गुरुवार क...

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू महानगर के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष व सचिवों का सम्मेलन स्थानीय पीपुल्स कॉपरेटिव पार्क में गुरुवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। सम्मेलन का उद्घाटन पटना, नालंदा व बाढ़ जिले के संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार सिंह व विधान पार्षद सीपी सिन्हा ने किया। इस मौके पर विधान पार्षद सीपी सिन्हा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष व सचिवों को पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करना चाहिए और पार्टी संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की हर जनता के कुछ न कुछ किया है बस जरूरत है कि बूथ अध्यक्ष व सचिव सरकार की उपलब्यिों को आम जनता तक पुहंचायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीया कुमार राज्य का विकास समाजिक सरोकारों को साथ लेकर कर रहे हैं। इसलिए ही उन्होंने दहेजप्रथा के खिलाफ, बाल विवाह के खिलाफ, शराबबंदी के पक्ष में मानव शृंखला आयोजित कर जनता को संदेश दिया है। अब जल-जीवन हरियाली पर आयोजित मानव शृंखला में हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पटना महानगर जदयू के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें इतना काम करनो हैं कि हमारा नारा 2020 से 2025 फिर से नीतीश सफल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा मानव शृंखला में भाग लेकर फिर से इतिहास रचें। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें बूथ स्तरीय समिति को सशक्त बनाना है और 15 दिनों के अंदर बूथ स्तर पर 21 सदस्यीय कमिटी बनाना है। वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव प्रो. सुहैली मेहता ने कहा कि पार्टी की बूथ स्तरीय समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप कुमार डिल्लु, संचालन कंकड़बाग सेक्टर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, स्वागत भाषण भागवतनगर सेक्टर अध्यक्ष अभय यादव धन्यवादज्ञापन पवन कुमार मेहता ने किया। इस मौके पर पटना जिला प्रभारी शंभूनाथ सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, पूर्व अध्यक्ष इम्त्यिाज अहमद अंसारी, मुकेश ठाकुर, सुरेन्द्र गोप, गजेन्द्र सिंह, अवधेश सिन्हा, ई अशोक कुमार, राहुल खंडेलवाल, मनोज निषाद, प्रमेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार, अशोक यादव, दीपक सिन्हा, अवधेश सिन्हा, विशाल वर्मा, वार्ड काउंसलर माला सिन्हा, प्रतिभा कुमारी, मालती सिन्हा, कल्याणी सिंह, नर्मदा देवी, नीतू सिंह निषाद, सोनी निषाद, रेणुका सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अजय चन्द्रवंशी, रॉकी यादव सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now