Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मानव श्रृंखला को सफल बनाने सभी जिलों में जुटे जदयू के पदाधिकारी

पटना (न्यूज सिटी)। जल-जीवन-हरियाली अभियान, शराबबंदी, पूर्ण नशामुक्ति तथा दहेज प्रथा एवं बालविवाह के खिलाफ 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श...

पटना (न्यूज सिटी)। जल-जीवन-हरियाली अभियान, शराबबंदी, पूर्ण नशामुक्ति तथा दहेज प्रथा एवं बालविवाह के खिलाफ 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श्रृंखला अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। इसके लिए जनता दल यूनाइटेड द्वारा बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी दिन-रात एक कर जुटे हुए हैं।

[embed]https://youtu.be/t0KlGRIhPWo[/embed]

 
इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए जदयू के सभी बूथ अध्यक्ष एवं सचिव तथा बूथ समिति के सदस्यए पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत समिति के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड समिति के सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला समिति के सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, सभी जिलों के प्रभारी तथा क्षेत्रीय संगठन प्रभारी के साथ ही प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं पार्टी के सभी सांसद, मंत्री तथा विधानमंडल दल के सदस्य पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि न केवल पार्टी के सक्रिय सदस्य बल्कि लाखों प्राथमिक सदस्य भी मानव श्रृंखला में अपना योगदान देने को लेकर उत्साहित हैं।

[embed]https://youtu.be/D5XaGk1a0xc[/embed]

 
साथ ही अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार मानव श्रृंखला के दिन पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे। जबकि बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्री बशिष्ठ नारायण सिंह इस दिन पटना में मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विचारों एवं उनके आदर्शों में आस्था रखने वाले करोड़ों लोग इस दिन हाथ से हाथ जोड़कर खड़े होंगे, क्योंकि ये हम सबके भविष्य और हमारी आने वाली पीढ़ियों का सवाल है। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि बिहार की जनता का, बिहार की जनता के लिए तथा बिहार की जनता के द्वारा किया जाने वाला कार्यक्रम है। जिसे सफल बनाना हम सभी का दायित्व है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now