पटना सिटी : आलमगंज थानाक्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास उत्पाद एवं मध निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रव...
पटना सिटी : आलमगंज थानाक्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास उत्पाद एवं मध निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक बोलेरो पिकअप वैन से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही पिकअप वैन के ड्राइवर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूचना के अनुसार, बोलेरो पिकअप वैन में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई थी, जिसे अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था। गुप्त सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो वैन को जब्त कर लिया। पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
उत्पाद एवं मध निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध शराब की यह खेप बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल, ड्राइवर से कड़ी पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।




