PATNA CITY : राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित नौ ढाल हैदरी कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता नजमा ...
PATNA CITY : राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित नौ ढाल हैदरी कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता नजमा बेगम और उनके पति मुबारक हुसैन ने बताया कि पूरा परिवार 6 जनवरी से पुणे गया हुआ था। 19 जनवरी की सुबह करीब 2:45 बजे जब वे लौटे, तो घर का ग्रिल और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे करीब 6-7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ₹85,000 की पुरानी घड़ी और 1.6 लाख रुपये नगद चोरी हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। परिवार का कहना है कि इस वारदात में आसपास के लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब देखना होगा कि चोर कब तक पकड़े जाते हैं।
नजमा बेगम और उनके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।



.png)