पटना सिटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों ने केंद्र ...
पटना सिटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना सिटी के दीदारगंज में विरोध प्रदर्शन करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका और उनकी मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को अपमानित करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल अमित शाह को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को तैयार कर दलितों, महादलितों और पिछड़े वर्गों के लिए जो अधिकार सुनिश्चित किए, उनकी वजह से आज ये समाज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो पा रहा है। इसके साथ ही, अंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाबा साहब के प्रयासों से ही देश की महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला, जो समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बनाता है।





