Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल में 'कुटुम्बकम्' व्यंजन-मेला का आयोजन

  पटना सिटी :  अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल, हाजीगंज में 22 दिसंबर को एक भव्य व्यंजन-मेला 'कुटुम्बकम्' आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11...

 

पटना सिटी : अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल, हाजीगंज में 22 दिसंबर को एक भव्य व्यंजन-मेला 'कुटुम्बकम्' आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। स्कूल प्रांगण में आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू उपस्थित रहेंगी, जबकि उप-महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, अनुमंडलाधिकारी श्री सत्यम सहाय, पुलिस उपाधीक्षक श्री गौरव कुमार, वार्ड संख्या 66 की पार्षद श्रीमती कांति देवी और चौक थाना के थानाध्यक्ष श्री शशि कुमार राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 


'कुटुम्बकम्' मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता और कौशल विकास को भी बढ़ावा देना है। यह आयोजन बच्चों को स्वावलंबी बनाने और उनके विकास के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यालय के निदेशिका श्रीमती पूजा अरोड़ा ने कहा कि इस मेले के माध्यम से बच्चों को नई कलाओं और कौशल में रुचि विकसित करने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रभारी श्रीमती आभा पटेल और वरिष्ठ शिक्षक श्री लाला संजय सिन्हा भी उपस्थित थे।

'कुटुम्बकम्' व्यंजन-मेला स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक अवसर साबित होगा, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now