Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटनासिटी: अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

पटनासिटी : उत्पाद एवं मध निषेध विभाग और बाईपास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक बड़ी अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। बाईपास थ...

पटनासिटी : उत्पाद एवं मध निषेध विभाग और बाईपास थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक बड़ी अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। बाईपास थानाक्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कंटेनर ट्रक से करीब 500 कॉटन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। जानकारी मिली है कि यह शराब झारखंड के कोडरमा से अवैध रूप से लाकर वैशाली जिले में भेजी जा रही थी, जहां इसे नए साल के मौके पर बेचा जाना था। 
पुलिस ने मौके पर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजस्थान के लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। पटनासिटी के डीएसपी 2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि यह तस्करी रैकेट बड़ी योजना के तहत शराब को विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की कोशिश कर रहा था।

डीएसपी ने चालक की निशानदेही पर अन्य तस्करों की पहचान करने और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। पुलिस अब तस्करों के गिरोह को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now