Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव "रंगीला इंडिया" संपन्न

पटना सिटी :   हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव "रंगीला इंडिया" का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम ...


पटना सिटी : 
 हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव "रंगीला इंडिया" का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार सिन्हा (प्रिंसिपल, पटना कॉलेज) और विश्वरंजन चटर्जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय राज्यों की संस्कृति को उजागर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य। बच्चों ने पंजाबी, गुजराती गरबा, उत्तर प्रदेश का कत्थक, केरल का मोहिनी अट्टम और तमिलनाडु का भारत नाट्यम प्रस्तुत किया। प्रत्येक नृत्य ने भारतीय संस्कृति, संगीत और परंपराओं को जीवित किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, और टॉफियाँ एवं गिफ्ट वितरित कर उन्हें खुश किया। इस आयोजन में "रंगा पूजा", "रंगीला रे मोन", "भूल भुल्लैया", "हरियाणवी", "पंजाबी", "गुजराती" गीतों ने विशेष धूम मचाई।

 


मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बच्चों को मोबाइल के प्रभाव से दूर रखते हुए अच्छे संस्कारों की ओर मार्गदर्शन देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के नैतिक विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे भारतीय संस्कृति से जुड़ें।

विद्यालय के निदेशक ने अभिभावकों से कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गीत-संगीत, वेशभूषा और परंपराओं से परिचित कराना है। प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने भी इस कार्यक्रम को भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की सफलता में आनंद, पम्मी तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now