Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर

पटना सिटी :   राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर स्थित चिनिया पोखर...


पटना सिटी :
  राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर स्थित चिनिया पोखरा का है, जहां एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 3.50 लाख रुपये नगद और 8-9 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना उस समय हुई जब घर के मालिक अखिलेश निराला और उनका परिवार सुबह-सुबह दूध लेने बाहर गया था। गृहस्वामी अखिलेश निराला ने बताया कि सुबह 6:00 बजे घर का ताला लगाकर दूध लाने गए थे। जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हुए हैं, जो चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फुटेज की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए प्रयासरत है।

इस घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी के पुत्र अभिषेक निराला ने बताया कि चोर गिरोह ने महज कुछ ही मिनटों में अलमारी तोड़कर घर में रखी नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। 


बाईपास थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पटना में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now