पटना सिटी। छठ महापर्व के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए 5 और 6 नवंबर को 1000 सूप का वितरण किया।...
पटना सिटी। छठ महापर्व के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए 5 और 6 नवंबर को 1000 सूप का वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को इस पर्व के आयोजन में मदद पहुंचाना था।
महारानी स्थान, सिमली में प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय सिन्हा के नेतृत्व में 600 सूप का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। वार्ड काउंसलर अंजलि रॉय ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को प्रोत्साहन दिया।
इसके अतिरिक्त, प्रोजेक्ट चेयर रो अभिषेक राज के नेतृत्व में कबूतरी गली, गाय घाट में 250 सूप और कथक ताल में 150 सूप का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन रो मधुबाला पाल का भी विशेष योगदान रहा। छठ व्रतियों के प्रति सम्मान और सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न घाटों पर रोटरी की छवि को उभारने के लिए बैनर और पोस्टर भी लगाए गए।
रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष देवराज बल्लभ, सेक्रेटरी देवेश नवादिया, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, रो विजय यादव, पूर्व अध्यक्ष रो. मनोज, रो. राम कुमार, रो. प्रमोद, रो. ललित, रो. सुनील, रो. भोला, रो. राजेंद्र, रो. नीरज, रो. सचिन, रो. राजेश, गोविंद चौधरी और महिला सदस्य कविता अरोड़ा, रुचिता नवादिया, रो. शालिनी सहित सभी सदस्यों ने इस सामूहिक कार्यक्रम में भाग लिया।
रोटरी के इस सहयोगात्मक प्रयास को क्षेत्रीय नागरिकों ने सराहा और इसे छठ महापर्व की पवित्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक माना।







.jpeg)
