Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ महापर्व पर गोविंद बाग मंदिर समिति ने जरूरतमंद व्रतियों के बीच वितरित किए 521 सूप और 26 प्रकार की पूजा सामग्री

पटना सिटी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में पटना सिटी के चौधरी गली,  मच्छर स्थित गोविंद बाग मंदिर की ओर से जरूरतमंद व्रतियों के...

पटना सिटी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में पटना सिटी के चौधरी गली,  मच्छर स्थित गोविंद बाग मंदिर की ओर से जरूरतमंद व्रतियों के बीच विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 521 सूप और 26 प्रकार की पूजा सामग्री जरूरतमंद व्रतियों में वितरित की गई, ताकि वे इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मना सकें। 


गोविंद बाग मंदिर के कारकर्णी अध्यक्ष संजय प्रकाश यादव ने बताया कि यह वितरण कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष मंदिर समिति द्वारा छठ पर्व पर गरीब और असमर्थ व्रतियों की सहायता के लिए सूप और पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इस पर्व का हिस्सा बनाने और उन्हें छठ पूजा का पूरा आनंद दिलाने के लिए किया जाता है। 


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी ने कहा, “छठ पूजा जागृत देवता सूर्य की उपासना का पर्व है। सूर्य ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जिन्हें हम प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं और उनकी आराधना कर सकते हैं।"


उन्होंने छठ की महिमा और इसकी धार्मिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे एकता और सामूहिकता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अन्य प्रमुख सदस्य मनोज यादव, पंकज यादव, शैलेन्द्र यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, और आकाश यादव उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। 


गोविंद बाग मंदिर समिति के इस सहयोगात्मक प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल को महापर्व के प्रति श्रद्धा और समर्पण का एक उदाहरण माना।




ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now