पटना सिटी : लोक आस्था के महान पर्व के अवसर पर आज मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ने शहीद भगत सिंह चौक के पास 251 छंट व्रत धारियों के बीच 31 प्...
पटना सिटी : लोक आस्था के महान पर्व के अवसर पर आज मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ने शहीद भगत सिंह चौक के पास 251 छंट व्रत धारियों के बीच 31 प्रकार की पूजा सामग्री का वितरण किया। इस समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी श्री नितिन कुमार रिंकू, विशिष्ट अतिथियों के रूप में किशोर सराफ, शशि शेखर रस्तोगी, पवन खेमका, प्रभात भरतिया, सुनील बंका, रमेश टेकरीवाल, रोहित बंका, नीरज कमलिया, और राजेश कानोडिया उपस्थित थे।
समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री संजीव देवड़ा ने की।
समिति के सचिव श्री राजकुमार गोयनका और संयोजक श्री सुभाष पोद्दार ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर पप्पू कमलिया, पप्पू मोदी, राजेश देवड़ा, अनूप पोद्दार, अशोक बंका, और पप्पू जालान सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
समारोह के दौरान श्री देवड़ा ने बताया कि आगामी कल शाम को दूध का वितरण किया जाएगा, और अगले दिन प्रातःकाल नींबू, चीनी, दूध एवं चाय का वितरण भी किया जाएगा। समिति द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य व्रति समुदाय के साथ एकजुटता और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना है।








