Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कंगन घाट पर छठ पूजा के लिए तैयार की गई विशेष व्यवस्था

पटना सिटी : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल...




पटना सिटी :
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए कंगन घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

कंगन घाट छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप काश ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त मेहनत से घाट पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा, "युवाओं को आकर्षित करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से 'आई लव पटना' सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।"  


इसके अलावा, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा भगवान भास्कर और स्वर कोकिला पदम् श्री शारदा सिंहा के विषय पर सैंड आर्ट भी तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और व्रतियों के बीच गहरी श्रद्धा उत्पन्न करेगा।


घाट की समुचित व्यवस्था में निगम के कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार, वार्ड नंबर 66 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव और पूजा समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। इन सभी के सामूहिक प्रयासों से कंगन घाट पर छठ पूजा की सुविधाएं और व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं, ताकि व्रति और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now