Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ पूजा का आस्था पर्व: नौजर कटरा, पटना सिटी में खड़ना पूजन सम्पन्न

  पटना सिटी : लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा आज परंपरागत विधि-विधान के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नौजर कटरा, पटना सिटी निवासी...

 


पटना सिटी : लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा आज परंपरागत विधि-विधान के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नौजर कटरा, पटना सिटी निवासी रेणु मिश्रा के आवास पर खड़ना पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से छठी माई की आराधना की। खड़ना पूजन के दौरान सभी छठ व्रतियों ने नियम अनुसार व्रत का पालन किया और शुद्धि व आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

रेणु मिश्रा के साथ पूजन में उनके परिवार और आस-पास के लोगों ने भी भाग लिया, जहां भक्तिभाव से ओत-प्रोत होकर छठी माई के भजन और पारंपरिक गीत गाए गए। श्रद्धालुओं में चंद्रकला देवी, संगीता मिश्रा, निधि, मनीषा, वंदना, मानसी, आराध्या, हनी, पुष्पा मिश्रा, और दीप्ति मिश्रा ने सामूहिक रूप से छठ पूजा गीतों का गायन किया। गाए गए गीतों में "केलवा के पात पर" और "उग हो सूरज देव" जैसे लोकगीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

खड़ना पूजन के बाद सभी ने व्रतियों को प्रसाद वितरण किया। खीर और रोटी का प्रसाद व्रतियों के बीच बांटा गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। रेणु मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा बिहार की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, जो लोगों को आस्था, समर्पण और एकता का संदेश देता है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now