पटना सिटी। मंगल तालाब पानी टंकी के समीप स्थित रामचंद्र गोप नामपट्ट स्थल पर छठ महापर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सूप वितरण कार्यक्रम का आयोजन...
पटना सिटी। मंगल तालाब पानी टंकी के समीप स्थित रामचंद्र गोप नामपट्ट स्थल पर छठ महापर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सूप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब दो सौ इक्वान छठ व्रतियों के बीच सूप का वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य व्रतियों की सहायता करना और छठ महापर्व के महत्व को उजागर करना था। सूप वितरण का यह आयोजन मां अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें वरीय समाज सेविका कांति देवी ने व्रतियों को सूप वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उज्ज्वल यादव ऋषि, सूरज यादव, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, राजकुमार नौगरैया, दीपकमल, योगी राय, रोहित कुमार, उमेश्वर प्रसाद पप्पू, कुंदन कुमार, रमेश कुमार, सुमित कुमार, सोनी यादव, राजेश यादव टिल्लू, बंटू कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने व्रतियों के प्रति अपना समर्थन और आस्था व्यक्त करते हुए छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।
सूप वितरण के इस कार्यक्रम को क्षेत्र के नागरिकों ने भी सराहा। समाज सेवा के इस कार्य में व्रतियों के बीच आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।






