पटना सिटी: श्री गांधी स्मारक चौक, बोली मोड़ पर छठ महापर्व के पावन अवसर पर 501 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस आयोजन मे...
पटना सिटी: श्री गांधी स्मारक चौक, बोली मोड़ पर छठ महापर्व के पावन अवसर पर 501 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मंत्री श्री समीर महासेठ उपस्थित थे। पूजन सामग्री का वितरण करते हुए उन्होंने छठ पूजा को प्रकृति की पूजा का प्रतीक बताया और सभी व्रतियों के सफल अनुष्ठान और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने छठी मैया से सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छठ पूजा को आस्था और भक्ति का महान पर्व बताया। उन्होंने छठ मैया से बिहार में आपसी भाईचारे, सद्भाव, और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बलराम चौधरी का सहयोग और समर्थन समाज में एकजुटता और सेवा भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें मो. जावेद, डॉक्टर एम.पी. त्रिपाठी, श्री पी.के. चौधरी, शरीफ अहमद रंगरेज, एजाजुद्दीन उर्फ सानू, संजय अलबेला, विक्की अवस्थी, दुर्गा चौधरी, सुबोध कुमार, दीना ठाकुर, रमेश कुमार, हर्ष चौधरी, आशीर्वाद कुमार, आशीष कुमार और आंचल कुमारी शामिल थे।
पूजन सामग्री के वितरण के इस आयोजन को स्थानीय व्रतियों द्वारा खूब सराहा गया। छठ पूजा के दौरान किया गया यह कार्य समाज में सेवा और समर्पण की भावना को प्रकट करता है।







