Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट ने छठ महापर्व पर बांटे 600 सूप, वार्ड पार्षद ने किया शुभारंभ

पटना सिटी :  छठ महापर्व के पावन अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 600 सूप का वितरण किया। यह आयोजन म...


पटना सिटी :
 छठ महापर्व के पावन अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 600 सूप का वितरण किया। यह आयोजन महारानी स्थान, सिमली पटना सिटी में प्रोजेक्ट चेयर रो संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड संख्या 71 की वार्ड पार्षद अंजली राय ने प्रथम सूप बांटकर किया। 

इस कार्य में रोटरी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष देवराज बल्लभ और सचिव देवेश नवादिया के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष मनोज जी, रो विजय यादव, रो राम कुमार, रो प्रमोद, रो ललित जी, रो सुनील जी, रो भोला जी, रो राजेन्द्र जी, रो नीरज, रो सचिन, रो राजेश सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में कविता अरोड़ा, रुचिता नवादिया और रो शालिनी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य छठ व्रतियों को उनकी पूजा सामग्री में सहयोग करना था, ताकि वे महापर्व को विधिपूर्वक और सुविधाजनक ढंग से मना सकें। इस आयोजन को श्रद्धालुओं और समाज में भरपूर सराहना मिली। छठ पूजा के महत्व को ध्यान में रखते हुए रोटरी सदस्यों ने एकजुटता और सेवा भाव का संदेश दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now