Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में छह लाख के आभूषण चोरी: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की छापेमारी

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा इलाके में एक कारोबारी के घर से लगभग छह लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण की चोरी हो गई। घटना बीते ...


पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा इलाके में एक कारोबारी के घर से लगभग छह लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण की चोरी हो गई। घटना बीते शुक्रवार की है, जब कारोबारी महाराणा प्रताप सिंह और उनका परिवार घर के ऊपरी माले पर आराम कर रहा था। मुख्य दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गया और अलमीरा में रखे आभूषण चुराकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी तब मिली जब चोरी की तस्वीरें घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने बाईपास थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित गृह स्वामिनी ईशा सिंह ने बताया कि घटना के वक्त घर का दरवाजा खुला था, जिसका चोर ने फायदा उठाया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोर को जल्द ही पकड़ा जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now