पटना सिटी : जे पी सेनानी संघर्ष समिति द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आज जे पी चौक, नाला पर उनकी प्रस्तावित मूर्ति स्थल क...
पटना सिटी :जे पी सेनानी संघर्ष समिति द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आज जे पी चौक, नाला पर उनकी प्रस्तावित मूर्ति स्थल के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के महासचिव शंभू प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. इकबाल अहमद ने किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने इस अवसर पर 1974 के आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि यह आंदोलन सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए था। यह आंदोलन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए था। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता परिवर्तन तो कई बार हुआ है, लेकिन आज भी व्यवस्था में कोई ठोस परिवर्तन नहीं आया है और जे पी का सपना अधूरा है।
वक्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक व्यवस्था में परिवर्तन नहीं आता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रस्तावित स्थल पर जल्द से जल्द लोकनायक की मूर्ति स्थापित की जाए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मेहर कुमार आज़ाद, रघुनाथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, ललन यादव, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार अकेला, राजा यादव समेत दर्जनों सेनानी उपस्थित थे।




