PATNA CITY : नवरात्र के मौके पर बड़ी पहाड़ी वार्ड 56 स्थित न्यू स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई ह...
PATNA CITY : नवरात्र के मौके पर बड़ी पहाड़ी वार्ड 56 स्थित न्यू स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस बार विशेष आकर्षण के रूप में दिल्ली के इंडिया गेट का भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। जानकारी देते हुए राजा महतो समाजसेवी, विक्की यादव,मिर्तुंजय राज ने बताया की क्लब द्वारा यह परंपरा 1905 से हर नवरात्र पर निभाई जा रही है। हर साल अलग-अलग प्रकार के पंडाल और झांकियां बनाई जाती हैं, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह होता है।
पिछले साल लाल किले की थीम पर पंडाल तैयार किया गया था, जिसने भी बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। संपूर्ण आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है और पूजा-अर्चना का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। क्लब की ओर से हर साल एक नई और अनूठी थीम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जो यहां की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।



