पटना सिटी: आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों के मद्देनजर आज गुलजार ऑडिटोरियम में शांति समिति और पूजा समिति के आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...
पटना सिटी: आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों के मद्देनजर आज गुलजार ऑडिटोरियम में शांति समिति और पूजा समिति के आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नई पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय, एएसपी अतुलेश झा, और डीएसपी डॉ. गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में पूजा समितियों को निर्देश दिए गए कि मूर्ति स्थापना और विसर्जन के लिए संबंधित थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, जिसमें विसर्जन का समय, मार्ग, और मूर्तियों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख रहेगा। जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने और भड़काऊ नारे लगाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
सभी पूजा पंडालों में अग्निशामक सिलेंडर अनिवार्य रूप से रखने के साथ-साथ, सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाल्टी में बालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, और उल्लंघन की स्थिति में लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
गंगा घाटों पर गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी, जबकि पटना नगर निगम ने साफ-सफाई और लटके हुए बिजली तारों की मरम्मत का आश्वासन दिया है।
बैठक में महंत विजय शंकर गिरि, गणेश कुमार, शाहिद अंसारी, संजय मालाकार समेत अन्य कई प्रमुख लोग शामिल हुए।




