Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के खाजेकलां घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

PATNA CITY :   खाजेकलां थानाक्षेत्र स्थित खाजेकलां घाट पर गंगा में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय गोताखोर...


PATNA CITY :
  खाजेकलां थानाक्षेत्र स्थित खाजेकलां घाट पर गंगा में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन बरामद कर लिया। मृतक की पहचान रानीपुर जल्ला गली निवासी अर्जुन चंद्रवंशी के पुत्र विक्रम कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना बीते मंगलवार की है जब विक्रम अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पहले दिन काफी प्रयासों के बावजूद विक्रम का पता नहीं चल पाया था, लेकिन आज दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढ निकाला गया।

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विक्रम के डूबने की घटना से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now