Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सहित पूरे बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

PATNA CITY : पटना समेत पूरे बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने पटनासिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर एकदिवसीय धर...


PATNA CITY :
पटना समेत पूरे बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने पटनासिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस धरना का उद्देश्य राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। विशेष रूप से पटना सिटी में हो रही हत्या की घटनाओं ने जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि अपराधी पुलिस से बेखौफ हो गए हैं, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

धरना में राजद के नेता बलराम चौधरी, कांग्रेस के नेता राज कुमार राजन , अवस्थी सहित कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पटना सिटी समेत पूरे बिहार में आए दिन हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता का विश्वास टूट जाएगा। इस धरने के माध्यम से उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस प्रशासन में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now