Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर स्थित एलएचबी नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी की ।

PATNA CITY :   खाजेकलां थानाक्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर स्थित एलएचबी नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर खु...


PATNA CITY :
  खाजेकलां थानाक्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर स्थित एलएचबी नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नर्सिंग स्कूल की प्राचार्या द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद सिटी डीएसपी 2 डॉ गौरव कुमार और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मृतका की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर निवासी विनोद कुमार की 21 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी के रूप में की गई है, जो एलएचबी नर्सिंग स्कूल की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। किस कारण से नर्सिंग छात्रा रजनी ने खुदकुशी की यह तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतका के परिजनों ने भी खुदकुशी के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए नर्सिंग स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद सिटी डीएसपी 2 डॉ गौरव कुमार ने खुदकुशी की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। डीएसपी 2 ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान और नर्सिंग स्कूल प्रशासन के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now