PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के नई सड़क में भाजपा नेता सह पुजारी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की हुई हत्या से गुस्साए मृतक के परिज...
PATNA CITY : चौक थानाक्षेत्र के नई सड़क में भाजपा नेता सह पुजारी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की हुई हत्या से गुस्साए मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचा रहे है। घटना के विरोध में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना के विरोध में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। आक्रोशितों ने रामदेव महतो सामुदायिक भवन के समीप सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है।
आक्रोशित हत्यारो की अभिलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कवायद में जुटी है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपराधियों द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि अपराधी पूरी तरह बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं और उनमें शासन और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। गौरतलब है की अहले सुबह चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता सह पुजारी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए थे। घटना की पूरी तस्वीर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।





.png)