PATNA CITY : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमडिया घाट पर सेल्फी लेने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक, अमित कुमार उर्फ टिल्लू, पेड़ से...
PATNA CITY : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमडिया घाट पर सेल्फी लेने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक, अमित कुमार उर्फ टिल्लू, पेड़ से फिसलकर गंगा नदी में गिर गया। युवक गंगा की तेज धार में बह गया, जिसके बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।
घटना के तुरंत बाद, एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अमित कुमार गंगा के किनारे स्थित एक पेड़ पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक फिसलकर नदी में गिर गया।
घटना के बाद मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और बचाव दल पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। अमित कुमार मालसलामी थानाक्षेत्र के भट्टी पर मोहल्ला निवासी बैजू प्रसाद यादव का पुत्र था।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं।





