Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर संचालित चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

PATNA CITY :  शिक्षा के क्षेत्र में कार्य रही संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गौरी शंकर पार्क गायघाट में...


PATNA CITY : 
शिक्षा के क्षेत्र में कार्य रही संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गौरी शंकर पार्क गायघाट में आयोजित प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य 3 से 8 साल तक के बच्चों का समुचित विकास, स्कूल जाने की पूर्व तैयारी एवं कक्षा 1 व 2 के बच्चों का बुनियादी संख्या ज्ञान एवं साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु गतिविधियों का अभ्यास कर समझ बनाना था  साथ ही समुदाय में पालनकर्ता के जुड़ाव हेतु संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास को बेहतर करने हेतु आगे के कार्यनीति पर चर्चा किया गया । इसी संदर्भ में प्रशिक्षण के चार दिनों में अलग-अलग विषयों प्रारंभिक बाल्यावस्था के महत्व, आंगनबाड़ी व स्कूल में आधारित गतिविधियों के समझ हेतु अभ्यास छोटे व बड़े समूह में किया गया। बच्चों के विकास में पालनकर्ता की भूमिका पर समझ बनाते हुए आगे की रणनीति तय की गई जिसमें माता वर्कशॉप,स्कूलपूर्व की तैयारी मेला,समुदाय में इवेंट के आयोजन हेतु चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण के उपरांत  सभी सदस्यों ने समुदाय आंगनबाड़ी और स्कूल में और भी बेहतर अपना योगदान देने हेतु संकल्पित हुए। प्रशिक्षण के सफल क्रियान्वयन में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, सबिता कुमारी,सोनी कुमारी,अंशु सोनालिका,रश्मि सिंहा शक्ति कुमारी व अन्य सदस्य गणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now