PATNA CITY : सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली किए जाने के विरोध में पटना सिटी के महेंद्रू में व्यावसायिक संघ सह नागरिक सुरक्षा संघ क...
PATNA CITY : सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली किए जाने के विरोध में पटना सिटी के महेंद्रू में व्यावसायिक संघ सह नागरिक सुरक्षा संघ के बैनर तले स्थानीय व्यवसाईयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध चंदा वसूली पर व्यवसाईयों ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर व्यवसाययों ने पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की मांग दोहराते हुए सुरक्षा प्रदान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन चलाए जाने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर व्यवसाईयों का कहना था कि विभिन्न हॉस्टल के छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा की वसूली की जा रही है, जिससे व्यवसाईयों में खौफ का माहौल कायम है। व्यवसाईयों ने अवैध चंदा वसूली पर अभिलंब रोक लगाए जाने की मांग दोहराते हुए मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी। इस दौरान व्यवसाईयों ने पूरे मामले से जिलाधिकारी और एसएसपी को अवगत कराए जाने की भी बात कही।




